राजधानी में गैस सिलेंडरों के लिए मची आपाधापी, एजेंसियों के बाहर लगीं उपभोक्ताओं की लंबी कतारें

भोपाल: राजधानी में रसोई गैस सिलेंडर को लेकर इन दिनों असामान्य स्थिति देखने को मिल रही है. शहर के टीटी नगर दशहरा मैदान, पिपलानी, पांच नंबर मार्केट, कोलार, भेल बरखेड़ा, गांधी नगर और लालघाटी समेत कई इलाकों में गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी रहीं. बड़ी संख्या में लोग खाली सिलेंडर लेकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए.
इस स्थिति के पीछे ईरान-इजरायल के बीच जारी तनाव को लेकर फैली अफवाहें मुख्य कारण बताई जा रही हैं. गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका से उपभोक्ताओं ने एहतियातन अधिक संख्या में बुकिंग कर दी है. सामान्य दिनों में जहां एक एजेंसी पर प्रतिदिन 300 से 400 बुकिंग होती थीं, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर करीब 1000 तक पहुंच गया है.

इसके चलते होम डिलीवरी व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है और लोग बुकिंग के तुरंत बाद ही एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं, जिससे भीड़ और अधिक बढ़ रही है.शहर में कुल 38 गैस एजेंसियां संचालित हैं, लेकिन बढ़ी हुई मांग के कारण बुकिंग लंबित होती जा रही है. हालांकि प्रशासन ने गैस की किसी प्रकार की कमी से इनकार किया है और इसे केवल बढ़ती मांग का परिणाम बताया है.

Next Post

डबरा शुगर मिल के मालिक विक्रम वीर का निधन, डबरा में शोक की लहर

Sun Mar 29 , 2026
ग्वालियर: डबरा शुगर मिल के संस्थापक विक्रम वीर श्रीवास्तव का निधन होने से डबरा में शोक की लहर है । श्रीवास्तव ने शुगर फैक्ट्री की स्थापना डबरा में कर आम जनता को रोजगार मुहैया कराने एवं डबरा का नाम देश विदेश में विख्यात करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। विक्रम […]

You May Like