
दमोह। 19 मई को नगरपालिका सीएमओ राजेन्द्र लोधी पिता जवाहर लोधी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में दर्ज मामले के दोनों फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 489/2026 धारा 296(बी), 351(5), 132 बीएनएस, 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)5 एससीएसटी एक्ट, इजाफा धारा 119(1) बीएनएस के तहत आरोपी मिर्जा सरफराज बेग और मिर्जा शहजाद बेग निवासी पठानी मोहल्ला दमोह के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध था. दोनों आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चल रहे थे.पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने प्रत्येक आरोपी पर एक-एक हजार रुपये का इनाम घोषित कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देशन, एएसपी व सीएसपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। 01 दिवस के पुलिस रिमाण्ड के बाद आज दिनांक 18 जून 2026 को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जिला जेल दमोह दाखिल किया गया.कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार, प्रआर कलीम खान, हेमंत अवस्थी, धीरज राजपूत, आरक्षक भूपेन्द्र की मुख्य भूमिका रही.
