नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण

झाबुआ। जिले के थांदला में नवनिर्मित नवीन संयुक्त तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने विधिवत फीता काट कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंचासीन अतिथियों में थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया, भाजपाध्यक्ष भानू भूरिया, प्रदेश अध्यक्ष अजजा मोर्चा कलसिंह भाबर, नपं अध्यक्ष लक्ष्मी पणदा आदि उपस्थित थे। कैबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य शासन अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सुविधा प्रदान करने के लिए आधुनिकतम तकनीकों का उपयोग कर रही हैं। इसी उद्देश्य से नवीन संयुक्त तहसील कार्यालय को तकनीक से लैस कर बनाया गया हैं। प्रशासन को तकनीकी रूप से सक्षम बनाए जाने के लिए ही आधुनिक भवनों का निर्माण किया जा रहा। ग्रामीणजनों तक सुविधा पहुंचाने के लिए तहसील कार्यालय एक महत्वपूर्ण कड़ी होता हैं।

Next Post

गुजरात में कांग्रेस का छठ अधिवेशन होगा देश की बड़ी घटना : वासनिक

Sun Apr 6 , 2025
नयी दिल्ली, 06 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस ने गुजरात में आठ और नौ अप्रैल को होने वाले अधिवेशन को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि यह अधिवेशन देश के राजनीतिक इतिहास में महत्वपूर्ण घटना होगी। कांग्रेस महासचिव तथा पार्टी के गुजरात के प्रभारी मुकुल वासनिक ने कहा है कि यह […]

You May Like