
मॉस्को, 01 सितंबर (स्पूतनिक/वार्ता) रूस के सशस्त्र बलों ने सोमवार रात यूक्रेन के कीव क्षेत्र में सैन्य-औद्योगिक और ईंधन एवं ऊर्जा सुविधा केन्द्रों पर हमले किये।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने कहा कि कल रात रूसी सशस्त्र बलों ने सटीक निशाना लगाने वाले हथियारों और लंबी दूरी तक मारक क्षमता वाले ड्रोन का इस्तेमाल करके बड़े पैमाने पर हमला किया।
मंत्रालय ने कहा, “इस हमले के परिणामस्वरूप, कीव और उसके आसपास क्षेत्र में उन सैन्य-औद्योगिक और ईंधन व ऊर्जा सुविधा केन्द्रों को निशाना बनाया गया, जो यूक्रेनी सशस्त्र बलों के लिए मिसाइलों, मानवरहित हवाई प्रणालियों, कलपुर्जों और ईंधन की आपूर्ति के उत्पादन में शामिल थीं।”
