रेप केस का आरोपी मंगेतर और उसका साथी गिरफ्तार

भोपाल। ईटखेड़ी पुलिस ने रेप केस के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है. 24 वर्षीय युवती ने अपने मंगेतर और उसके दोस्त के खिलाफ पुलिस में दो दिन पहले शिकायत की थी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया है. पुलिस जानकारी के मुताबिक युवती की सगाई आर्मी में तैनात सीहोर निवासी अमन रावत से हुई थी. सगाई के बाद से आरोपी फोन पर युवती से लगातार बातचीत करने लगा था. इस दौरान आरोपी ने करीब एक साल पहले युवती को झांसे में लेते हुए मिलने के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने युवती के कई अपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी अपने मोबाइल में शूट किए. युवती का आरोप है कि कुछ दिनों बाद उसके मंगेतर के व्यवहार में बदलाव आने लगे और वह फोटो, वीडियो के नाम पर युवती को लगातार परेशान करने लगा. आरोपी अमन ने इस दौरान अपने आष्टा निवासी अर्जुन बाथम के साथ भी युवती को मजबूर करते हुए उसके साथ संबंध बनावाए. युवती की शिकायत के अनुसार दोनों आरोपियों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप भी किया. आरोपी की घिनौनी करतूत से परेशान होकर युवती ने थाने में शिकायत कर दी. दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी करते हुए पुलिस ने उन्हे जेल भेज दिया है. आरोपी अमन और अर्जुन पर रेप, ब्लैकमेलिंग और गैंगरेप की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है.

Next Post

शराब ठेका फर्जीवाड़ा: आबकारी विभाग के पूर्व अधिकारी रघुवंशी गिरफ्तार

Fri Sep 19 , 2025
भोपाल।शाहपुरा थाना पुलिस ने आबकारी विभाग से रिटायर्ड उपायुक्त विनोद रघुवंशी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. रघुवंशी को उनके निवास से साल 2003 के शराब ठेका फर्जीवाड़ा मामले में गिरफ्तार किया गया है. अब पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करेगी. कोर्ट ने इस मामले में पूर्व ही वारंट जारी […]

You May Like