डीजल के पैसे दिए बिना भाग रहा था कार चालक, कर्मचारी को घसीटा; मौत

इंदौर। सांवेर क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाकर बिना पैसे दिए भागने की कोशिश कर रहे कार चालक ने कर्मचारी को घसीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार घटना 11 मार्च सुबह करीब 4 बजे ग्राम कजलाना स्थित शिवलाल पटेल एंड सन्स पेट्रोल पंप (चार पाई ढाबा के पास) पर हुई। यहां ग्रे रंग की कार का चालक डीजल भरवाने के बाद पैसे दिए बिना भागने लगा। पंप पर काम करने वाले कर्मचारी रोहित परमार (22) निवासी मालीखेड़ी ने कार को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान उसका हाथ कार के कांच में फंस गया। आरोपी चालक ने कार तेज गति से आगे बढ़ा दी, जिससे रोहित कुछ दूरी तक घिसटता रहा। बाद में चालक ने कांच खोलकर उसे सड़क पर गिरा दिया, जिससे गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। सांवेर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ धारा 105 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

Next Post

गेहूं खरीदी की तैयारियां तेज,रबी उपार्जन 2026 के लिए 82 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य

Thu Mar 12 , 2026
छतरपुर। जिले में रबी उपार्जन वर्ष 2026 के अंतर्गत गेहूं खरीदी को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। शासन द्वारा इस वर्ष जिले के लिए 82 हजार मीट्रिक टन गेहूं उपार्जन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। तैयारियों की समीक्षा के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की अतिरिक्त […]

You May Like