गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने लिया जायजा

ग्वालियर: गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से कराने के लिए सागर ताल के समीप बनाए गए अस्थाई कुंड एवं लघु जलाशयों का कलेक्टर रुचिका चौहान ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के लिए आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने मौके पर तैनात कर्मचारियों से ड्यूटी व्यवस्था की जानकारी ली तथा बैरिकेडिंग, गोताखोर, लाइफ जैकेट और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने विसर्जन स्थलों पर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी रखने और सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक इंतजाम पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित अस्थाई कुंड एवं तालाबों में ही करें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ग्वालियर सिटी प्रदीप कुमार शर्मा, नगर निगम अपर आयुक्त प्रदीप तोमर सहित पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

121 ग्राम एमडी की खेप के बैकवर्ड लिंक तक पहुंची क्राइम ब्रांच

Tue Sep 22 , 2026
इंदौर. 121 ग्राम एमडी ड्रग्स की तस्करी के मामले में क्राइम ब्रांच ने करीब पांच महीने बाद कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आए बैकवर्ड लिंक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुई इस गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ड्रग्स की मूल […]

You May Like