इंदौर:सांवेर के अजनोद रोड स्थित किराना दुकान से चोर बीड़ी-सिगरेट के कार्टन और 7 हजार रुपए की चिल्लर ले गए. चोरी गए सामान और नकदी की कीमत करीब 45 हजार रुपए बताई गई है, घटना रात से 4 अक्टूबर सुबह के बीच की है.केशरीपुरा निवासी विशाल की अजनोद रोड पर विशाल ट्रेडर्स नाम से किराना दुकान है.
रात करीब 9 बजे से सुबह 7 बजे के बीच अज्ञात चोर दुकान से 30 नंबर बीड़ी सिगरेट का एक कार्टन, गोल्ड फ्लैग, लिबर्टी और ब्रिस्टल सिगरेट के खुले पैकेट तथा 7 हजार रुपए नकद चुरा ले गए. विशाल की शिकायत पर सांवेर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है. सउनि देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि दुकान और आसपास लगे कैमरों की जांच की जा रही है. फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर तलाश की जाएगी.
