डॉन ब्रैडमैन के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बनेंगे स्टीव स्मिथ

एशेज 2025 के पहले टेस्ट में स्टीव स्मिथ कप्तानी करेंगे। उनके पास 12 और चौके लगाकर एशेज में 400 चौके पूरे करने का मौका है। स्मिथ एशेज में 3417 रन और 12 शतक लगा चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच प्रतिष्ठित एशेज टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 21 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान स्टीव स्मिथ संभालेंगे, क्योंकि रेगुलर कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण इस मुकाबले में नहीं उतर पाएंगे। स्मिथ पहले भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं और एक बार फिर अहम जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।

400 चौकों का बड़ा माइलस्टोन करीब

स्टीव स्मिथ के सामने इस एशेज में एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका है। वह अब तक एशेज मुकाबलों में 388 चौके लगा चुके हैं और इस ऐतिहासिक सूची में दूसरे नंबर पर हैं। यदि स्मिथ इस सीरीज में 12 चौके और लगाते हैं, तो वे एशेज इतिहास में 400 चौके लगाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

Next Post

खेड़ापति सरकार से 45 किलोमीटर पैदल चलकर चुनरी यात्रा निकली

Thu Nov 20 , 2025
शिवपुरी: खेड़ापति सरकार चिन्नौदी से 45 किलोमीटर पैदल चलकर कदवाया (ईसागढ़ ) के लिए चुनरी यात्रा निकाली गई। शिवपुरी जिला के पिछोर जनपद अंतर्गत आने बाले ग्राम चिन्नौदी की चौदस माता बीजासेन के लिए चुनरी यात्रा डीजे के साथ नाचते – गाते पहुंची। गांव के प्रत्येक घर से एक व्यक्ति […]

You May Like