गर्भवती को अस्पताल पहुंचाने को ग्रामीणों ने खाट को बनाया स्ट्रेचर, रास्ते में हो गया गर्भपात

जगदलपुर,(वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में खाट को स्ट्रेचर बनाकर गर्भवती महिला को अस्पताल तक पहुंचा देने की कोशिश में आखिरकार ग्रामीणों को सफलता नहीं मिली। तमाम प्रयासों के बावजूद इस लम्बे सफर के बाद रास्ते में ही महिला गर्भपात हो गया है।

इस दुखद का घटना का वीडियो कांग्रेस ने एक्स पर शेयर करके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और स्थानीय विधायक किरण देव की कड़ी आलोचना की है।

कांग्रेस ने एक्स पर लिखा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष देव के विधानसभा क्षेत्र का है। गर्भवती महिला ग्राम गुड़ियापदर (ग्राम पंचायत चितालगुर) की है। कांग्रेस ने इसे साय सरकार के कथित ‘सुशासन’ पर एक काला दाग बताया है।

Next Post

भारत ने गाजा के ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर का किया स्वागत

Tue Oct 14 , 2025
काहिरा (वार्ता) भारत ने गाजा ऐतिहासिक शांति समझौते पर सोमवार को हुए हस्ताक्षर का स्वागत किया है और आशा व्यक्त की है कि इससे क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित होगी। गाजा शांति सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री के विशेष दूत के रुप में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अमेरिका […]

You May Like

Play sound