इंदौर को मिले नए संभागायुक्त, भास्कर लक्षकार संभालेंगे जिम्मेदारी

इंदौर:मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी प्रशासनिक फेरबदल के तहत भास्कर लक्षकार को इंदौर का नया संभागायुक्त नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में आयुक्त-सह-संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के पद पर कार्यरत हैं। अब वे इंदौर संभाग के नए आयुक्त के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

भास्कर लक्षकार इससे पहले मुरैना और गुना जिलों में कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रशासनिक अनुभव और सुशासन के लिए उनकी पहचान रही है। इंदौर संभाग में उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वे इंदौर के वर्तमान संभागायुक्त डॉ. सुदाम पी. खाड़े का स्थान लेंगे, जिन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Next Post

18 लाख हड़पकर दूसरी महिला को बेची जमीन

Sat Jul 25 , 2026
जबलपुर: जालसाज ने जमीन के नाम पर 18 लाख रुपये की मोटी रकम ऐंठने के बाद, वही जमीन किसी अन्य महिला के नाम रजिस्ट्री कर दी। इस पूरे खेल में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एक बैंक मैनेजर की संलिप्तता भी उजागर हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर […]

You May Like