मकान मालिक और बेटों ने छात्र पर किया हमला, हॉकी-डंडों से पीटा, दोस्त भी घायल


इंदौर: भंवरकुआं क्षेत्र में देर रात एक छात्र और उसके दोस्त पर मकान मालिक व उसके बेटों ने हमला कर दिया. आरोपियों ने हॉकी स्टिक और डंडों से छात्रों की पिटाई की, जिसमें एक के सिर और दूसरे के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.फरियादी नितिक राज लोहार निवासी ग्राम राजोद (धार) हाल मुकाम एलाईट कैंपस, भोलाराम उस्ताद मार्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि देर रात करीब साढ़े 12 बजे वह अपने दोस्त अंश पटेल के साथ खाना खाकर लौटा था.

उसी समय कैंपस के पास रहने वाले मकान मालिक कुलदीप भाटीया अपने बेटों जसविंदर और नरेंद्र के साथ हाथ में हॉकी और डंडे लेकर अंदर आ गए. तीनों गाली-गलौज करते हुए बोले “बुलेट किसके पास है?” और बिना कुछ सुने कमरे में घुस आए. आरोप है कि कुलदीप ने हॉकी से नितिक के कंधे, पीठ, पैर और हाथ पर वार किए, जबकि जसविंदर ने अंश पटेल के सिर पर पहने हुए कड़े से वार किया, जिससे वह घायल हो गया और खून निकलने लगा. नरेंद्र ने भी दोनों के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की. हमले के बाद छात्र मदद के लिए बाहर भागे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने कुलदीप, जसविंदर और नरेंद्र भाटीया के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, आरोपी घटना के बाद से फरार हैं.

Next Post

फर्जी क्लीनिकों का कारोबार: कार्रवाई के बाद भी दोबारा खुल रहे सेंटर

Sat Nov 8 , 2025
भोपाल: शहर में बिना रजिस्ट्रेशन और फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर से क्लीनिक चलाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर की जाने वाली कार्रवाई के बावजूद कई क्लीनिक कुछ ही दिनों में फिर से खुल जाते हैं। ऐसे केंद्रों पर बिना अनुमति और बिना लाइसेंस इलाज किए […]

You May Like