फर्जी क्लीनिकों का कारोबार: कार्रवाई के बाद भी दोबारा खुल रहे सेंटर

भोपाल: शहर में बिना रजिस्ट्रेशन और फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर से क्लीनिक चलाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर की जाने वाली कार्रवाई के बावजूद कई क्लीनिक कुछ ही दिनों में फिर से खुल जाते हैं। ऐसे केंद्रों पर बिना अनुमति और बिना लाइसेंस इलाज किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं।
नवभारत रिपोर्टर द्वारा की गई जांच में करोंद चौराहा स्थित मुरली नगर में इंडिया डे केयर सेंटर नामक क्लीनिक में अनियमितताएं सामने आईं। यहां बिना पर्ची बनाए मरीजों को तुरंत दवा दी जा रही थी। दवाओं के पैकेट पर नाम और एक्सपायरी की जानकारी नहीं थी। इसी तरह नेहरू नगर स्थित तनुश्री क्लीनिक पर भी हाल ही में कार्रवाई के बाद पुनः संचालन शुरू होने की जानकारी मिली है।

क्लीनिकों पर दर्ज रजिस्ट्रेशन नंबरों की जांच में यह भी पाया गया कि कुछ नंबर अमान्य या किसी अन्य नाम से पंजीकृत हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्वीकार किया कि कुछ क्लीनिक कार्रवाई के बाद दोबारा खुल गए हैं।
इनका कहना है
अब तक 70 से अधिक क्लीनिकों पर कार्रवाई की जा चुकी है। यदि किसी क्लीनिक के दोबारा खुलने की जानकारी मिलती है तो टीम भेजकर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
डॉ. मनीष शर्मा सीएमएचओ

Next Post

संजय दत्त भी सनातनियों का हाथ थाम बाबा बागेश्वर के साथ चले

Sat Nov 8 , 2025
ग्वालियर: हिंदू राष्ट्र बनाने और समरसता का संकल्प लेकर बाबा बागेश्वर द्वारा निकाली जा रही सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में प्रख्यात फिल्म अभिनेता संजय दत्त भी शामिल हुए। संजय दत्त पिछली साल भी बाबा की पदयात्रा में शामिल होने खजुराहो पहुंचे थे। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy […]

You May Like