स्कार्पियो से हथियारों की सप्लाई! तीन युवक चाकू और पिस्टल के साथ गिरफ्तार

इंदौर: शहर में हथियारों की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए राजेन्द्र नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. चौइथराम हनुमान मंदिर की पार्किंग में खड़ी महिंद्रा स्कार्पियो से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया., जिनमें से एक के पास लोडेड देसी पिस्टल और ज़िंदा कारतूस मिला, जबकि बाकी के पास से घातक चाकू बरामद किए.
थाना प्रभारी निरज बिरथरे ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने स्कार्पियो नम्बर एमपी 09 डब्ल्यूडी 9933 को घेरा और तलाशी के दौरान हथियारों का जखीरा मिला. गिरफ्तार आरोपियों में धार जिले के मनावर का रहने वाला ऋषिराज पिता देवेंद्र मंडलोई, उम्र 24 शामिल है, जिसके कब्जे से लोहे की एक देसी पिस्टल बरामद हुई.

पिस्टल में मैग्जीन पहले से लगी थी और उसमें एक ज़िंदा कारतूस 7.65 एमएम लोड था. साथ ही उसके पास से करीब 10 लाख रुपए कीमत की सफेद रंग की स्कार्पियो कार जब्त की गई. दूसरा आरोपी शुभम दीक्षित उम्र 30, निवासी सांदीपनी कॉलोनी, राजेन्द्र नगर है, जिसके पास से स्टीलनुमा धारदार चाकू और वीवो कंपनी का एक मोबाइल बरामद किया मोबाइल की अनुमानित कीमत 20 हजार बताई गई है.

तीसरा आरोपी करण वर्मा उम्र 22, निवासी प्रधानमंत्री आवास योजना, ट्रेजर फैंटेसी, केट रोड है, जिसके कमर से एक लोहे का धारदार ‘तड़तड़ी’ चाकू जब्त किया. पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है, प्रारंभिक पूछताछ में इनके आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है.

Next Post

मौसमी बीमारियां बढ़ी, OPD में मरीजों की संख्या हज़ार के पार

Thu Aug 7 , 2025
सिंगरौली: जिले में इन दिनों मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। बुखार, डायरिया, सर्दी-खांसी जैसी जल जनित बीमारियों से लोग बड़ी संख्या में प्रभावित हो रहे हैं। जिला चिकित्सालय सह ट्रॉमा सेंटर बैढ़न में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दोपहर तक ही ओपीडी में […]

You May Like