हथियार की तलाश में पहुंची पुलिस, ऑटोचालक के घर से मिले 3 करोड़ रुपये नगद

सागर: सागर जिले के गोपालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तिली चौराहा स्थित ऑटोचालक के मकान से पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने तीन करोड़ रुपए की नगद जब्ती की है। पुलिस ने प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर हथियार लहराने की पोस्ट की जांच के सिलसिले मे तिली चौराहा स्थित एक सकरी गली मे युवक सौरभ अहिरवार के निवास पर पहुंची थी। जहां पर नोटो से भरे चार बैग बरामद किए गए। जिनमे तीन करोड़ रुपए की नगद राशि निकली है। गोपालगंज पुलिस रविवार को देर शाम शिकायत पर सौरभ के तिली स्थित मकान पर हथियार की जांच करने पहुंची तो बंद अलमारी को पुलिस ने पंचनामा बनाकर खोला गया। जिसमे नोटो से भरा बैग निकले।

युवक और परिजनो से इतनी बड़ राशि के बारे मे पूछताछ की तो परिजन स्पष्ट नही बता सके। पुलिस ने नोट गिनने की मशीन बुलाई और गिनती की गई तो तीन करोड़ रुपए निकले। पुलिस के अनुसार सौरभ अपने भाई अंकित तथा मां के साथ रहता है। पिता राजेश अहिरवार का निधन हो चुका है। परिवार के भरण पोषण के लिए मां आसपास के घरो मे घरेलू कामकाज करती रही है। दोनो भाई किराये की टैक्सी का संचालन करते है।
परिजनो के अनुसार तीन करोड़ रुपए की नगद राशि रिश्तेदार रमेश अहिरवार कोलार रोड भोपाल निवासी
की है जो कि लोक निर्माण विभाग मे सुपरिटेंडेंट के पद पर कार्यरत रहे है। जिनके द्वारा आठ माह पूर्व राशि रखी गई थी। मौके पर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी , नायब तहसीलदार देवेन्द्र पटैरिया, आयकर विभाग से जुडे अधिकारी पहुंच गए। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस बल तैनात कर दिया गया और सकरी गली मे आमजन की आवाजाही बंद कर दी गई। देर रात तक पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी जांच मे जुटे रहे है।

Next Post

मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस हेडेन पैनेटियर का 36 वर्ष की आयु में निधन, जन्मदिन से ठीक चार दिन पहले हुई मौत से फैंस में शोक की लहर

Mon Aug 17 , 2026
हैदराबाद,  ‘हीरोज’ और ‘नैशविले’ जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियल्स से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली मशहूर अभिनेत्री हेडेन पैनेटियर का 36 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनकी टीम ने रविवार को उनके निधन की दुखद पुष्टि की, हालांकि मृत्यु का सटीक कारण अभी सार्वजनिक नहीं किया गया […]

You May Like

मनोरंजन