शहडोल में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन मकान की छत ढही, मलबे में दबे 3 मजदूर, 2 की हालत गंभीर

 

शहडोल। शनिवार को एक निर्माणाधीन मकान में बड़ा हादसा हो गया। दूसरी मंजिल की छत की ढलाई के दौरान अचानक सेंटरिंग टूट गई, जिससे पूरी छत भरभराकर नीचे गिर गई। हादसे के समय कई मजदूर छत पर काम कर रहे थे। छत गिरते ही मजदूर मलबे के साथ नीचे आ गिरे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। हादसे में तीन मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में सेंटरिंग कमजोर होने या ढलाई के दौरान अधिक भार पड़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके।

Next Post

पांढुरना में बड़ा सड़क हादसा! अनियंत्रित होकर खेत में पलटी यात्री बस, 27 से ज्यादा यात्री घायल

Sat Jul 11 , 2026
पांढुरना। मध्य प्रदेश के पांढुरना जिले में शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नागपुर से बैतूल जा रही एक यात्री बस ग्राम सिवनी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और पास के खेत में पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और मौके […]

You May Like

Play sound