प्रधान आरक्षक के घर घुसा चोर छत से कूदा, कॉलोनियोंवासियों ने दबोचा

जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत गुजराती कॉलोनी में प्रधान आरक्षक के सूने घर में चोरी करने के इरादे से घुसा चोर कॉलोनियों और मकान मालिक को देखकर दहशत में छत से कूद गया। हालांकि बाद में उसे दबोच लिया गया जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक अरूण रघुवंशी 23 वर्ष निवासी चंदन कॉलोनी ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे गढ़ा थाने मेंं प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ है।

कल उसकी नाईट ड्यूटी होने से अपने घर में ताला बंद करके डयूटी पर चला गया था। बुधवार सुबह लगभग 5 बजे घर वापस आया देखा कि उसके घर का दरवाजा खुला था उसने लाईट जलाकर मकान में इधर उधर देखा उसे देखकर एक व्यक्ति छत तरफ दौड़ते दिखा, उसने जोर से आवाज लगाया तो पड़ोस के शुभम पटैल, अनुपम भट्ट, रोहन कोरी आ गये, सभी ने उक्त व्यक्ति के पीछे छत पर गये.

उक्त व्यक्ति कॉलोनीवासियों को देखकर अपने हाथ में लिये लोहे का औजार उनकी तरफ फैंककर छत से कूद गया,इसके बाद सभी नीचे उतरे और जमीन में बैठे चोर को दबोच लिया पूछताछ में उसने अपना नाम धर्मेन्द्र मेश्राम 44 वर्ष निवासी शांतिनगर परसवाड़ा थाना संजीवनी नगर का बताया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी धर्मेन्द्र मेश्राम को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल निरूद्ध कराया गया।

Next Post

देश में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन बन चुका है सबसे बड़ा अपराध : राहुल गांधी

Thu Feb 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 फरवरी (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में शांतिपूर्ण विरोध करना सबसे बड़ा अपराध बना गया है। श्री गांधी ने कहा कि दुनिया के […]

You May Like