
शाजापुर। नगर के मौसम ने एक बार फिर करवट बदली और मौसम अचानक सर्द हो गया. जबकि एक दिन पहले लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था और रात का तापमान भी 16 डिग्री तक पहुंच गया था. लेकिन शुक्रवार को हुई बर्फबारी ने नगर को भी शिमला बना दिया.
इस दिन तापमान तो 11 डिग्री रहा, लेकिन 17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने मौसम को सर्द बनाए रखा. सुबह तो हवाओं की गति सामान्य थी, लेकिन शाम को फिर हवाओं की गति बढ़ी जिसने सर्दी का ग्राफ और बढ़ा दिया. यही कारण था कि नगर के बाजारों में भी समय से पहले सन्नाटा पसर गया. इस दिन अधिकतम तापमान 25.2 व न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया.
फरवरी से गर्म होने लगेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो 31 जनवरी के बाद सर्दी गायब हो जाएगी और फरवरी माह से मौसम पूरी तरह बदल जाएगा. मौसम विशेषज्ञ के अनुसार फरवरी माह से गर्मी का एहसास होने लगेगा और तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी.
फिर चमकी ठंड, आने वाले दिनों में भी मौसम रहेगा सर्द
मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि आसमान पर बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन सर्द हवाओं का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा. जिसके चलते मौसम सर्द बना रहेगा. उन्होंने बताया कि बीच-बीच में जरूर मौसम सामान्य हो गया था, लेकिन बर्फबारी के चलते यहां का मौसम फिर सर्द हो गया है. जिसके चलते इस पूरे सप्ताह सर्द हवाएं लोगों को सर्दी का एहसास कराएगी. इसके अलावा 29 व 30 जनवरी में हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है.
