मोहन यादव ने “पद्मश्री” से सम्मानित विभूतियों को दी बधाई

भोपाल, 29 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोक गायक भेरू सिंह चौहान और हथकरघा क्षेत्र में विशेष योगदान देने वालीं श्रीमती शालिनीदेवी होलकर को पद्मश्री से सम्मानित होने पर बधाई दी है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सोमवार को राष्ट्रपति भवन में गरिमामय समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के करकमलों से मध्यप्रदेश की दो विभूतियों श्री चौहान और श्रीमती होलकर को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर डॉ यादव ने दोनों काे बधाई दी है।

मध्यप्रदेश के लोक गायक श्री भेरूसिंह चौहान को कला क्षेत्र और श्रीमती शालिनी देवी होलकर को व्यापार एवं उद्योग क्षेत्र में हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने और कारीगरों के सशक्तिकरण के लिए किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की इन दोनों विभूतियों की उपलब्धि से संपूर्ण मध्यप्रदेश गौरवान्वित है। दोनों ने सतत परिश्रम, त्याग और साधना से ऐसे प्रतिमान स्थापित किए, जो अन्य सभी को रचनात्मकता, राष्ट्र भक्ति और जनसेवा की प्रेरणा देंगे।

 

Next Post

मध्यप्रदेश : दो जिलों में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार को घेरा

Tue Apr 29 , 2025
भोपाल, 29 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य के दो जिलों के दो अलग-अलग मामलों को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा है। श्री पटवारी ने सतना जिले के जैतवारा थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक पर अज्ञात आराेपी द्वारा जानलेवा हमले को लेकर सरकार से सवाल किए […]

You May Like