सतना: शहर में स्वच्छता व्यवस्था और विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी और गतिशील बनाने की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए फ्रंट एण्ड लोडर युक्त ट्रैक्टर को नगर निगम के बेड़े में शामिल कर लिया गया.निगमायुक्त डॉ. शेर सिंह मीणा की पहल पर ननि के बेड़े में शामिल किए गए इस फ्रंट एण्ड लोडर युक्त ट्रैक्टर को महापौर ने शुक्रवार को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया.
इस संबंध में निगमायुक्त डॉ. मीणा ने बताया कि नगर निगम की सेवाओं को अधिक प्रभावी, त्वरित एवं तकनीकी रुप से सुदृण बनाने के उद्देश्य से आधुनिक संसाधनों को चरणबद्ध तरीके से निगम के वाहन बेड़े में शामिल किया जा रहा है. नवीन फ्रंट एण्ड लोडर युक्त ट्रैक्टर से स्वच्छता, मलबा उठाव, नाला सफाई सहित अन्य आवश्यक विकास कार्यों के निष्पादन में गति आएगी.
इससे नागरिकों को बेहतर शहरी सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी. ननि कार्यालय परिसर में शुक्रवार को फं्रट एण्ड लोडर युक्त ट्रैक्टर को महापौर श्री ताम्रकार द्वारा हरी झण्डी दिखाए जाने के दौरान निगमायुक्त डॉ. मीणा सहित स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद प्रताप सिंह, कार्यापालन यंत्री मुकेश चतुर्वेदी, राजस्व अधिकारी युसुफा खान, वाहन प्रभारी सुलभ पाठक व उपयंत्री अतुल गौतम सहित ननि के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे.
