भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी पर जानलेवा हमले का आरोप, दो युवक गंभीर घायल

इंदौर:राऊ इलाके में रविवार सुबह भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष वेदांत तिवारी ने अपने साथियों समीर शर्मा और आदित्य के साथ मिलकर दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपियों ने युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट की और उनकी स्कॉर्पियो कार के कांच भी तोड़ डाले.घायल प्रखर शर्मा और नयन बाफना निवासी सुदामा नगर को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है.

पुलिस के अनुसार दोनों युवक कैट रोड स्थित एक कैफे से चाय पीकर लौट रहे थे, तभी आरोपियों ने पीछा कर रास्ते में रोककर हमला किया. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर रंजिश चल रही थी. करीब 20 दिन पहले महूनाका चौराहे पर भी विवाद हुआ था, जिसे थाने में समझौते के जरिए शांत कराया था. घटना के बाद राऊ थाने में हंगामा हुआ और राजनीतिक दबाव के आरोप भी लगे. बाद में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

सुगनीदेवी कॉलेज परिसर में युवती पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत — लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

Sun Feb 8 , 2026
इंदौर: सुगनीदेवी कॉलेज परिसर के पास गंभीर हालत में मिली एक युवती की एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. युवती को शनिवार सुबह राहगीरों ने घायल अवस्था में देखा था, जिसके बाद पुलिस एफआरवी की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया था. युवती के हाथों और शरीर […]

You May Like