बड़े गैस सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरते पकड़ा गया दुकानदार

इंदौर: क्षिप्रा पुलिस ने एक बुजुर्ग दुकानदार को अवैध रूप से गैस सिलेंडर रिफिलिंग करते हुए पकड़ा है. पुलिस ने मौके से गैस सिलेंडर और अन्य उपकरण जब्त किए हैं. थाने में पदस्थ सब उपनिरीक्षक संतोष कुमार राव को मिली एक सूचना पर रघुवंशी मार्केट, मांगलिया स्थित एक चद्दर की दुकान पर दबिश दी. यहां 75 वर्षीय चरन सिंह लोहार निवासी किताब घर, एबी रोड, मांगलिया, दुकान के भीतर बड़े एचपी गैस सिलेंडर से गैस निकालकर छोटे सिलेंडरों में भर रहा था.

आरोपी इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर सिलेंडर तौलते हुए मिला. मौके से पुलिस ने एक बड़ा एचपी गैस सिलेंडर 15.6 किलोग्राम, एक छोटा लाल रंग का गैस सिलेंडर 3 किलोग्राम क्षमता, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, चार फीट लंबा प्लास्टिक पाइप मय रेग्युलेटर व नोजल, और तीन वाल्व सहित 5200 रुपए मूल्य का माल जब्त किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.

Next Post

रातीखेड़ा पंचायत: लापरवाही पर सरपंच को नोटिस, सचिव निलंबित, ग्राम सहायक की सेवा समाप्त

Thu Oct 30 , 2025
अशोकनगर: ग्राम पंचायत रातीखेड़ा में लापरवाही और गंदगी पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन ने सख्त रुख अपनाया है। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था, गंदगी और योजनाओं में लापरवाही मिलने पर सरपंच को धारा 40 के तहत नोटिस जारी किया गया, पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया […]

You May Like