परिवार भीलवाड़ा गया, चोर ताला तोड़कर ले उड़े लाखों के जेवर व नकदी, पुलिस जांच में जुटी

पिपलियामण्डी। गांव लसुड़िया राठौर में चोर सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी। लसुडिया राठौर निवासी शैलेन्द्रसिंह पिता दिलीपसिंह राजपूत ने पिपलिया थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे भीलवाड़ा ससुरजी के गमी में शामिल होने परिवार के साथ गए थे। इस दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दिया। घर के सामने अलग मकान में रह रहे दादाजी जीतसिंहजी का सुबह मोबाइल कॉल कि घर का ताला टूटा हुआ है, तो मैं भीलवाड़ा से दोपहर 1 बजे घर लसुड़िया राठौर पहॅुचा। घर का सामान अस्त-व्यस्त था। खुली पड़ी सेफ में रखे सोने के 2 हाथ फूल, एक हार, एक झुमकी, अंगूठिया कुल 10 तोला सोने के जेवर एवं 200 चांदी के सिक्के, दो जोड़ी पायजेब कुल सात सौ ग्राम चांदी व 30 हजार रुपए नकदी नही थे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया। चौकी प्रभारी रितेश नागर ने बताया मामले में जांच की जा रही है, चोरों को पकड़ने के प्रयास जारी है।

Next Post

जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की सुनी फरियाद

Tue Jan 7 , 2025
-वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को शामिल कर किये आदेशित   सीधी । आम जनता की शिकायतों एंव समस्याओ के त्वरित निराकरण हेतु आज मंगलवार दिनॉक 07 जनवरी 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा (भा.पु.से.) द्वारा जन सुनवाई की गयी। जन सुनवाई […]

You May Like

मनोरंजन