बहुत हुई महंगाई की मार, अब क्यों मौन है भाजपा सरकार: डॉ विक्रम चौधरी

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. विक्रम चौधरी ने बढ़ती महंगाई और बड़े कॉरपोरेट कर्जदारों को कथित राहत दिए जाने को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।

एक प्रेस बयान में डॉ. चौधरी ने कहा कि एक समय भाजपा नेता गैस सिलेंडर लेकर सड़कों पर बैठते थे और प्याज की मालाएं पहनकर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जनता से पूछते थे “बहुत हुई महंगाई, अबकी बार भाजपा सरकार?” उन्होंने कहा कि आज यही सवाल देश के लाखों नागरिक सरकार से पूछ रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, दाल, खाद्य तेल, दूध, सब्जियों और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से घरेलू बजट पर भारी दबाव पड़ा है। उनके अनुसार किसान, मध्यमवर्गीय परिवार और बेरोजगार युवा आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) में हाल के एक कॉरपोरेट कर्ज मामले का हवाला देते हुए उन्होंने करीब 22,000 करोड़ रुपये की कथित देनदारी का बहुत कम राशि में निपटारा किए जाने पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि क्या किसानों, छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों को भी ऐसी राहत मिलती है।

डॉ. चौधरी ने इसे “दो भारत” की स्थिति बताते हुए सरकार से पूछा कि उसकी आर्थिक नीतियां आखिर किसके हित में हैं।

Next Post

बीएचईएल भोपाल ने भेजा पहला कन्वर्टर ट्रांसफॉर्मर

Fri Aug 28 , 2026
भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल ने पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की प्रतिष्ठित 6,000 मेगावाट, ±800 केवी खावड़ा-नागपुर बाइपोल एचवीडीसी परियोजना के लिए निर्मित पहला 295.1 एमवीए, 400 केवी कन्वर्टर ट्रांसफॉर्मर 28 अगस्त को रवाना किया। ट्रांसफॉर्मर का सफल टाइप टेस्ट पूरा होने के बाद इसे परियोजना स्थल […]

You May Like

मनोरंजन