बीएचईएल भोपाल ने भेजा पहला कन्वर्टर ट्रांसफॉर्मर

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल ने पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की प्रतिष्ठित 6,000 मेगावाट, ±800 केवी खावड़ा-नागपुर बाइपोल एचवीडीसी परियोजना के लिए निर्मित पहला 295.1 एमवीए, 400 केवी कन्वर्टर ट्रांसफॉर्मर 28 अगस्त को रवाना किया। ट्रांसफॉर्मर का सफल टाइप टेस्ट पूरा होने के बाद इसे परियोजना स्थल के लिए भेजा गया। इसके साथ एसी फिल्टर कैपेसिटर बैंक भी रवाना किया गया।

यह इकाई बीएचईएल भोपाल द्वारा इस महत्वपूर्ण एचवीडीसी परियोजना के लिए निर्मित किए जाने वाले कुल 26 कन्वर्टर ट्रांसफॉर्मरों में पहली है। इसके प्रेषण से परियोजना के तहत निर्धारित संविदात्मक आपूर्ति लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

इस अवसर पर बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय, महाप्रबंधक रूपेश तैलंग, जी.पी. बघेल और एस.के. महाजन सहित वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और परियोजना दल के सदस्य मौजूद रहे।

वरिष्ठ प्रबंधन ने परियोजना टीम को उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उसकी मेहनत, समर्पण और तकनीकी दक्षता की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि शेष इकाइयों का निर्माण और प्रेषण भी निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाएगा।

इस उपलब्धि से बीएचईएल भोपाल की तकनीकी क्षमता, गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता और प्रमुख विद्युत पारेषण परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने की क्षमता रेखांकित होती है।

Next Post

बैतूल जिला जेल में रक्षाबंधन का पर्व भावनाओं से भर गया

Fri Aug 28 , 2026
बैतूल। जेल में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए करीब 800 बहनें पहुंचीं। भाई-बहन की मुलाकात के दौरान कई भावुक पल देखने को मिले। वहीं जेल प्रशासन ने विशेष पहल करते हुए आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदियों के करीब 50 बच्चों को अपने पिता के […]

You May Like

मनोरंजन