
भोपाल। विधानसभा परिसर में लगे चंदन के पेड़ चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया है. गुरूवार को परिसर के अंदर तीन कटे पेड़ों की जानकारी सामने आई.
मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा के कर्मचारियों ने परिसर के अंदर तीन कटे पेड़ देखे. मामले की जानकारी कर्मचारयों ने संबंधित अधिकारियों को दी. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं. कटे पेड़ों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन पेड़ों के टुकड़ों को चोर परिसर से बाहर ले जाने में असफल होने पर इन्हें उसी स्थान पर छोड़ दिया है. मामले की जानकारी मिलने पर सुरक्षा टीम कार्रवाई करने में जुटी है. इससे पहले 74 बंगला स्थित डीएफओ कार्यालय परिसर में भी कुछ दिन पहले कट चंदन के पेडों को काट कर चोरी का मामला सामने आया था.
विधानसभा में शीतकालीन सत्र चल रहा है. जहां सभी बड़े नेताओं का आवागमन भी बना होता है. ऐसे में परिसर के अंदर चंदन के पेड चोरी की कोशिश का मामला सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.
