
भोपाल। नौकरी छूट जाने से परेशान एक डाक्टर के बेटे ने की जहरीला पदार्थ पीने से रविवार को मौत हो गई. व्यक्ति का करीब 10 दिन से अस्पताल में उपचार जारी था. रातीबड़ थाना पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है. मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक सौरभ बंजारा (41) निवासी पूजा कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था. सौरभ के पिता डॉक्टर एमएल बंजारा नेफ्रोलॉजिस्ट हैं. वह कमला नेहरू अस्पताल में भी पदस्थ रह चुके हैं. सौरभ एमबीए करने के बाद से एक निजी कंपनी में जाब करता था. कुछ महीने पहले सौरभ की जाब चली गई, जिससे वह तनाव में रहने लगा था. 10 जून को सौरभ ने जहरीला पदार्थ पी लिया था. उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान सौरभ की मौत हो गई. मामले की सूचना पर रातीबड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा. पुलिस ने मामले में जांट शुरू कर दी है.
