वार्ड में 27 लाख की लागत से बनेंगी सड़क

सीहोर.वार्ड क्रमांक 21 में करीब दो सड़कों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया. इस मौके पर पार्षद कमलेश कुशवाहा और नपा उपाध्यक्ष विपिन शास्ता आदि मौजूद थे.

सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन करने पहुंचे नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर को क्षेत्रवासियों ने हो रही दिक्कतों से अवगत कराया. हाउसिंग बोर्ड पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है. अवधपुरी, चाणक्यपुरी, हाउसिंग बोर्ड आदि के अलावा क्षेत्रवासियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कछुआ की चाल से चल रहे निर्माण कार्य से आवागमन प्रभावित हो रहा है. वहीं बारिश में तो पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि शीघ्र ही इस समस्या का निराकरण किया जाएगा. निर्माण एजेंसी को पत्र लिखकर समस्या दूर की जाएगी. नपाध्यक्ष श्री राठौर ने क्षेत्र के अंतर्गत अवधपुरी में नौ लाख 61 हजार और कृष्णानगर में 17 लाख 56 हजार की सड़क का निर्माण का भूमिपूजन किया.

 

Next Post

जीनियस प्लेनेट स्कूल में आयोजित तिरंगा राखी एक्टिविटी

Fri Aug 8 , 2025
इटारसी।रक्षाबंधन के अवसर पर जीनियस प्लेनेट स्कूल में राखी की एक्टिविटी आयोजित की गई l इस एक्टिविटी को विशेष बनाने के लिए तिरंगा कलर को शामिल किया गया l स्कूल प्राचार्य मनीता सिद्दीकी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस आ रहा है,साथ ही राखी भी है l इन दोनों अवसर पर […]

You May Like