इटारसी।रक्षाबंधन के अवसर पर जीनियस प्लेनेट स्कूल में राखी की एक्टिविटी आयोजित की गई l इस एक्टिविटी को विशेष बनाने के लिए तिरंगा कलर को शामिल किया गया l
स्कूल प्राचार्य मनीता सिद्दीकी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस आ रहा है,साथ ही राखी भी है l इन दोनों अवसर पर राखी पर तिरंगा कॉन्सेप्ट पर एक्टिविटी आयोजित की गई l
इस एक्टिविटी क़ो कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने अपने पूरे जोश के साथ की l जिसमें राखियां बनाई गई, नारियल सजाएं, थाली सजाई, गिफ्ट बनाए, घर को सजाने के लिए सजावट के आइटम बनाए l
साथ ही कक्षा 6 वी से 12 वी के चयनित विद्यार्थियों के द्वारा ड्राइंग भी बनवाई गई,जो “राखी पर तिरंगा” विषय पर आधारित रही l जिसमें विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक ड्रॉइंग पेंटिंग बनाते हुए अपनी कला का प्रदर्शन कियाl
एक्टिविटी को सफलतापूर्वक आयोजित करने में स्कूल शिक्षक शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहाl
