सर्वर हुआ ठप्प, श्रृद्धालुओं का हंगामा

जबलपुर। रामपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब बाबा बर्फानी के दर्शनों की प्रबल इच्छा लेकर रजिस्ट्रेशन कराने श्रृद्धालु पहुंचे और सर्वर ठप्प होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रशासन पर अव्यवस्थाओं का भी आरोप लगाया। श्रृद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि पंजीयन के लिए दो-तीन केंद्र अतिरिक्त भी बनाए जाएं ताकि एक ही केंद्र में इतनी भीड़ न हो। अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरु होकर 19 अगस्त तक चलेगी, जिसमें शामिल होने के लिए पंजीयन कराने श्रृद्धालू पहुंच रहे हैं।

Next Post

फूल एवं प्रसाद विक्रेताओं को गन्ने का जूस पिलाकर खत्म कराया अनशन

Wed Apr 16 , 2025
  रीवा। कोठी कम्पाउण्ड स्थित फूल एवं प्रसाद विक्रेताओं द्वारा अपनी दुकानों को हटाए जाने के विरोध में पिछले कई दिनों से शांतिपूर्ण अनशन किया जा रहा था. महापौर अजय मिश्रा ‘‘बाबा‘‘ ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और गन्ने का जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया. महापौर ने […]

You May Like