
रीवा। कोठी कम्पाउण्ड स्थित फूल एवं प्रसाद विक्रेताओं द्वारा अपनी दुकानों को हटाए जाने के विरोध में पिछले कई दिनों से शांतिपूर्ण अनशन किया जा रहा था. महापौर अजय मिश्रा ‘‘बाबा‘‘ ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और गन्ने का जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया.
महापौर ने आश्वासन दिया कि नगर निगम द्वारा हरसंभव प्रयास किया जाएगा ताकि फूल एवं प्रसाद विक्रेताओं को शीघ्र ही उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराया जा सके. उन्होंने कहा कि इस व्यवसाय से लगभग आधा सैकड़ा से अधिक व्यापारी परिवार प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं और उनकी आजीविका को सुरक्षित रखना प्रशासन की प्राथमिकता है. महापौर ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर सभी फूल विक्रेताओं को व्यवस्थित रूप से व्यापार करने हेतु स्थान आवंटित किया जाए. इसके लिए लकी ड्रा प्रणाली अपनाने का निर्णय लिया जाय, ताकि निष्पक्षता बनी रहे और सभी पात्र विक्रेताओं को वेंकट भवन के सामने उचित स्थान मिल सके. जिससे शहर में फूल और प्रसाद की दुकानों को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा सके और न केवल व्यापारियों को राहत मिले, इस दौरान पार्षद रवी तिवारी, कार्यपालन यंत्री एचके त्रिपाठी, सहायक आयुक्त रामनरेश तिवारी, केएन साकेत, एसके गर्ग, अभिनव चतुर्वेदी, अतिक्रमण प्रभारी सुखेन्द्र चतुर्वेदी एवं उपयंत्री रमेश सिंह तथा फूल व्यापारी उपस्थित रहे.
