प्रदेश के 5 प्रमुख मेडिकल कॉलेजों को सरकार ने दी थी सौगात

विवेक दुबे
जबलपुर। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के 5 जिलों के मुख्य मेडिकल कॉलेजों में पैट स्कैन, लीनैक व सीटी सिम्युलेटर मशीन को स्थापित करने की घोषणा कैंसर के संभावित मरीज और कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए एक बड़ी सौगात बनकर आई है। क्योंकि निजी अस्पतालों में जहां इन मशीनों से कैंसर की जांच के मरीजों को करीब 22 से 23 हजार रुपए खर्च करने पड़ते हैं तो अब इन मशीनों की सरकारी अस्पतालों में लगने के बाद 9 हजार 600 रुपए में जांच की जाएगी। पांच प्रमुख जिलों व मेडिकल कॉलेजों में जबलपुर, भोपाल, इंदौर, रीवा, ग्वालियर शमिल हैं।

जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के कैंसर अस्पताल में करीब 56 करोड़ की लागत से पैट स्कैन, लीनैक व सीटी सिम्युलेटर मशीन को इंस्टॉल कर दिया गया है। महाकौशल और जबलपुर के कैंसर प्रभावित मरीजों को अब जल्द जांच की सुविधा शहर में उपलब्ध होगी। इस संबंध में कैंसर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजेश जैन ने बताया कि मशीनों को इंस्टॉल कर दिया गया है, उसके परीक्षण के कारण संचालन रूका हुआ है। डॉ. जैन के मुताबिक सीटी सिम्युलेटर और सीटी पैट स्कैन मशीन का संचालन जबलपुर में 1 महीने में हो जाएगा, वहीं
लीनियर एक्सलेटर मशीन को शुरू होने में 3 महीने लगेंगे। लीनियर एक्सलेरेटर, सीटी सिम्युलेटर मशीन की लागत करीब 46 करोड़ रुपए और पैट स्कैन मशीन करीब 10 करोड़ की है, ये तीनों सरकारी फंडिंग के तहत लगाई गईं हैं।

3 मशीनों से होती है कैंसर की पूरी जांच
जबलपुर मेडिकल के कैंसर अस्पताल में पैट स्कैन मशीन के सेंटर हेड प्रशांत भोजक ने बताया कि कैंसर का मरीज के शरीर में फैलाव कितना है, ये परीक्षण करने के लिए पैट स्कैन मशीन, लीनियर एक्सलरेटर मशीन यानि लीनैक मशीन, सीटी सिम्युलेटर मशीन का उपयोग डॉक्टर्स के निर्देश के बाद किया जाता है। कैंसर के मरीजों की जांच 6 माह में कैंसर की स्थिति चैक करने एक बार की जाती है और संभावित मरीजों की जांच डॉक्टर के निर्देश के बाद कभी भी की जा सकती है।

पैट स्कैन, लीनैक व सीटी सिम्युलेटर मशीन के मुख्य काम….

प्रशांत भोजक के मुताबिक पैट स्कैन मशीन का मुख्य काम कैंसर की आशंका वाले मरीजों को उज्जैन से आने वाली एफडीजी यानि फ्लूरो डिऑक्सी ग्लूकोज लगाकर मशीन में जांच के लिए भेजा जाता है, मशीन में मरीज के सर से पैर के नाखून तक का परीक्षण किया जाता है और पता लगाया जाता है कि कैंसर कहां, किस अंग में फैला है।
सिकाई से पहले सीटी सिम्युलेटर मशीन में मरीजों को भेजकर ये सुनिश्चित किया जाता है सिर्फ कैंसर वाले ऊतकों को खतम करना है अच्छे वाले ऊतकों को नहीं, जांच उपरांत मरीज के शरीर में सिर्फ कैंसर वाले ऊतकों को खत्म किया जाता है। अंत में लीनियर एक्सलरेटर मशीन यानि लीनैक मशीन का उपयोग तब किया जाता है जब मरीज में ये पता लगा लिया जाता है कि उसमें कैंसर है। इस दौरान मशीन में ये पता लगाया जाता है कि रेडियेशन से ऊतकों की सिकाई कितनी और कहां करना है जिससे मरीज को रेडियेशन कम लगे।

मुंबई की एईआरबी टीम करेगी अंतिम निरीक्षण

एईआरबी यानि ऑटोमिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड की टीम मशीनों के शुरू होने से पहले अंतिम निरीक्षण करती है और परीक्षण करती है कि मशीन में कहीं रेडियेशन अधिक तो नहीं लग रहा है, इस रेडियेशन से किसी को कोई हानि तो नहीं है, पैट स्कैन मशीन का कमरा मापदंड के अनुरूप है कि नहीं। जानकारी के अनुसार एईआरबी का हेड ऑफिस मुंबई में है जहां से विशेषज्ञों की टीम जबलपुर मेडिकल अस्पताल के कैंसर अस्पताल में मशीनों का अंतिम निरीक्षण करने आएगी और फिर स्वीकृति के बाद पीपीपी मोड में मशीनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

Next Post

आईसीएआर और आरआईएस के बीच कृषि सहयोग पर समझौता ज्ञापन

Wed Nov 18 , 2026
नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और विकासशील देशों के लिए अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली (आरआईएस) ने 17 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में विकासशील देशों के बीच कृषि सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौता ज्ञापन […]

You May Like