विदिशा। सामान्य वन मंडल विदिशा के अंतर्गत 8 अक्टूबर को वन परिक्षेत्र विदिशा में वन मंडल अधिकारी लोकप्रिय भारती के निर्देशन में उप वन मंडल अधिकारी हिमांशु त्यागी एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी हरिओम मनु के नेतृत्व में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर वॉल पेंटिंग, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय विद्यालय, वात्सल्य हायर सेकेंडरी स्कूल और साकेत एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यशी यादव (केंद्रीय विद्यालय), द्वितीय हिमांगी श्रीवास्तव और तृतीय पूर्णिमा विश्वकर्मा (दोनों साकेत एमजीएम स्कूल) रहीं। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राशि दांगी (वात्सल्य स्कूल), द्वितीय शांभवी और तृतीय सुनिधि (केंद्रीय विद्यालय) को मिला। बाल पेंटिंग प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय की टीमों ने सभी तीन स्थान हासिल किए।
कार्यक्रम में 50 से अधिक छात्रों ने भाग लेकर वन एवं वन्य प्राणियों के संरक्षण का संकल्प लिया और उनके महत्व पर प्रकाश डाला।
