निर्मल नर्मदा अभियान के तहत सफाई

बुधनी। ट्राइडेंट ग्रुप की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी पहल निर्मल नर्मदा के अंतर्गत ट्राइडेंट ग्रुप चेयरमैन राजिंदर गुप्ता, सीएसआर मधु गुप्ता के मार्गदर्शन में पवित्र नर्मदा तट ब्रिज घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया.

अभियान में घाट क्षेत्र की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण और नदी स्वच्छता के प्रति जागरुकता का संदेश भी दिया गया. प्रबंधन टीम ने कहा कि इस प्रकार की पहल केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वच्छ और हरित भविष्य की दिशा में सतत प्रयास है. यह अभियान ट्राइडेंट ग्रुप की सामाजिक प्रतिबद्धता, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति समर्पण का सशक्त उदाहरण है.

अभियान में कंपनी के 150 से अधिक स्वयंसेवकों और प्रबंधन टीम ने सहभागिता की. सभी ने घाट क्षेत्र की व्यापक सफाई की, जिसमें 6 ट्रॉली में 100 बैग कचरा एकत्रित किया गया. संकलित कचरे को अपशिष्ट प्रबंधन विभाग को सौंपा गया. इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और नदी स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का संदेश भी दिया गया.

 

Next Post

किसान हित को ध्यान रखकर करें योजनाओं का क्रियान्वयन

Sat Feb 28 , 2026
सीहोर। जिले में कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए कलेक्टर बालागुरू के ने कृषि, पशुपालन, मत्स्य तथा सहकारिता विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की. बैठक में विभागवार लक्ष्य, उपलब्धियां एवं लंबित कार्यों की समीक्षा की गई. बैठक में कलेक्टर ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति […]

You May Like

मनोरंजन