पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रगान और वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में अगस्त माह के प्रथम कार्य दिवस पर मंगलवार को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ एवं राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में विशेष पुलिस महानिदेशक पंकज श्रीवास्तव, विशेष पुलिस महानिदेशक रवि कुमार गुप्ता सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से हुई, जिसके बाद सभी ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक स्वर में गायन कर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के आयोजन विभाग की नियमित परंपरा का हिस्सा हैं, जिनका उद्देश्य पुलिस कर्मियों में अनुशासन, सामूहिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रीय गौरव की भावना तथा जनसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस मुख्यालय का वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा।

Next Post

सीएपीएफ में आईपीएस डेपुटेशन कोटा: सुप्रीम कोर्ट ने 2026 के कानून को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब

Tue Aug 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 अगस्त (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के अधिकारियों की उन याचिकाओं पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा, जिनमें ‘केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) अधिनियम, 2026’ की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गयी है। न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा और न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई […]

You May Like