
जबलपुर। हनुमानताल पुलिस ने कब्रिस्तान गेट नम्बर 1 के अंदर दबिश देकर शातिर बदमाश को फायर आर्म्स सहित पकड़ा। जिसके कब्जे से पिस्टल एवं कारतूस जप्त किए गए। टीआई सुभाषचंद बघेल ने बताया कि कब्रिस्तान गेट नम्बर 1 के अंदर घेराबंदी कर गुलशन चौधरी 23 वर्ष निवासी करियापाथर स्कूल के पीछे हनुमानताल को पकड़ा गया जो तलाशी लेने पर कमर में पीछे तरफ एक पिस्टल खोंसे मिला, जिसकी मैगजीन चैक करने पर कारतूस लोड होना पाया गया, आरोपी गुलशन चौधरी के कब्जे से पिस्टल एवं कारतूस जप्त करते हुये उक्त पिस्टल कारतूस कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।
उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके खिलाफ जुआ, मारपीट, अवैध वसूली, आबकारी एक्ट के पूर्व से 10 अपराध दर्ज है।
