
भोपाल। राजधानी की अधिकतर बाजार एक बार फिर रोशन होने लगे हैं. उसका कारण हैं कि नगर निगम ने तीन दिन में आवासीय कॉलानी में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सीलींग कार्रवाई कर बंद कराया था व स्वयं भी उन्होंने बंद की थी उनमें से अधिकतर दुकानें गुरुवार को खुली हुई दिखाई दी. शाहपुरा थाना के पास शर्मा विष्णु फास्ट फूड, रोहित नगर में नादोरा कैफे, साइबर कैफै, होटल तिरुपति बालाजी सहित अन्य प्रतिष्ठान खुले दिखाई दिए. अरेरा कालोनी के ई-4 में बिटठल मार्केट क्षेत्र में कॉम्पलेक्स में आधे प्रतिष्ठान बंद रहे थे वही आधे खुले दिखे. यही स्थित शहर में अधिकतर प्रतिष्ठानों की रही है.
-नहीं हो सकी सीलींग की कार्रवाई
नगर निगम ने भी सीलींग कार्रवाई गुरुवार को ठप्प रही. विभागीय जानकारी के अनुसार उच्च न्यायालय में भवन अनुज्ञा शाखा के किसी मामले को लेकर उच्च न्यायालय में पेशी है. उसी से संबंधित सभी अधिकारी कर्मचारी जानकारी एकत्रित कर रहे हैं. जिस वजह से किसी भी क्षेत्र में सीलींग की कार्रवाई नहीं की जा सकी.
–सीलींग की कार्रवाई का प्रतिष्ठानों पर नहीं असर
नगर निगम ने 31 तारीख से सीलींग की कार्रवाई पूरे शहर में शुरू की. पहले दिन 109. दूसरे दिन 61 और तीसरे दिन सिर्फ 20 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई हुई . इस तरह से तीन दिन में 190 प्रतिष्ठानों कार्रवाई की जा सकी. चौथे दिन तो इस कार्रवाई दम तोड़ दिया. निगम के द्वारा बताया जाता रहा है कि लोगों स्वयं ही दुकानें बंद कर ली शटर गिरा दिए सीलींग की जरुरत ही नहीं पड़ी. अब वहीं दुकानें स्वयं ने बंद की स्वयं ने ही खोल ली है. अगर निगम ने सील की होती तो कोई भी प्रतिष्ठान शुरू नहीं हो पाता. इनकी कार्रवाई का प्रतिष्ठानों पर कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है.
