खाई में गिरी बाइक, एक की मौत दूसरा घायल

रीवा।

रीवा के बंकुइया क्षेत्र में सोमवार को एक बाइक सडक़ किनारे खाई में गिर गई. हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने इसे हादसा नहीं बल्कि ठोकर से हुई दुर्घटना बताया और हत्या की आशंका जताई. आक्रोशित ग्रामीणों ने सेमरिया मार्ग पर चक्काजाम कर मामले में जांच की मांग की. तीन घंटे तक जाम लगा रहा, दोस्त की शादी में शामिल होकर दोनो वापस लौट रहे थे.

मृतक की पहचान संजय बुनकर निवासी सतना के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक राजकिशोर का इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है. मृतक के परिजन इंद्रपाल कोरी ने बताया कि दोनों युवक दोस्त की शादी में शामिल होकर लौट रहे थे. दादर मोड़ के पास बंकुइया में हादसा हो गया. ग्रामीणों ने आशंका जताई कि बाइक तेज रफ्तार से नहीं चल रही थी, बल्कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से खाई में जा गिरी. घटना के बाद मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी देर तक नहीं पहुंचे, जिससे नाराज ग्रामीणों ने रीवा-सेमरिया मार्ग को जाम कर दिया. ग्रामीणों ने हादसे को हत्या बताकर खुलासे की मांग की. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने समझाइश देकर रास्ता खुलवाया, जिसके बाद यातायात बहाल हो पाया. इस दौरान 2:30 से 5:30 बजे तक जाम लगा रहा. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल ने बताया कि ग्रामीणों की शंका को गंभीरता से लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

सुप्रीम कोर्ट न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की याचिका पर सुनवाई को सहमत

Mon May 19 , 2025
नयी दिल्ली, 19 मई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ कथित नकदी बरामदगी विवाद मामले में मुकदमा दर्ज करने की याचिका पर तत्काल सुनवाई करने के लिए सोमवार को सहमति व्यक्त की। मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह […]

You May Like