इंडियन गैस एजेंसी के वाहनों में हुई पत्थरबाजी

रीवा, शहर के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भटलो में संचालित इंडियन गैस एजेंसी के वाहनों में एक युवक द्वारा जमकर पत्थर बाजी की गई.

इस दौरान एजेंसी में खड़े लगभग चार वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया गया है कि पत्थर बाजी करने वाला युवक मानसिक रूप से कमजोर है जिसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कर दिया गया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भटलो में इंडियन गैस का गोदाम है जहां गैस सिलेंडरों की लोडिंग अनलोडिंग का कार्य किया जाता है. बताया गया है कि बुधवार की दोपहर राहुल सिंह नामक युवक पहुंचा और अचानक वहां खड़े पिकअप वाहनों में पत्थर बाजी करने लगा. इस दौरान एजेंसी में खड़े चार वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया वही कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया. कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच शुरू कर दी गई है. बताया गया है कि जिस युवक द्वारा पत्थरबाजी की गई है वह मानसिक रूप से कमजोर है जिसे नशा मुक्ति केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है.

Next Post

ओंकारेश्वर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल व प्रभारी मंत्री ने किया आत्मीय स्वागत

Thu Jun 18 , 2026
ओंकारेश्वर। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे पवित्र तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचीं। उनके आगमन के साथ ही पूरा क्षेत्र अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था और राष्ट्रीय महत्व के आयोजन का साक्षी बना। कोठी हेलीपैड पर राष्ट्रपति का स्वागत मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल तथा संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास […]

You May Like