पुलिस पंचायत में रिश्तों के बिखरते बंधन पर मरहम

विदिशा: वरिष्ठ नागरिकों को न्याय दिलाने और पारिवारिक विवादों का हल निकालने के उद्देश्य से 27 अगस्त को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशानुसार हुई इस बैठक में एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे सहित कोर कमेटी सदस्य डॉ. सचिन, दिनेश वाजपेयी, पार्थ पितलिया, प्रमोद व्यास, सी.आर.के. कुलश्रेष्ठ और अजय टंडन मौजूद रहे।

बैठक में कुल चार प्रकरणों पर सुनवाई हुई। पहले मामले में संपत्ति को लेकर विवाद में फंसी माँ-बेटी के बीच आपसी सहमति से समाधान निकला। दूसरे मामले में किराए और घरेलू विवादों को लेकर उलझे परिवार को समझाइश देकर सात दिन में आपसी समझौते पर पहुंचने का निर्देश दिया गया। तीसरे मामले में घर के गेट पर वाहन खड़ा करने को लेकर बहन-भाई का विवाद सामने आया, जिसकी अगली सुनवाई तय की गई।

चौथे मामले में शराब पीकर माँ से मारपीट करने वाले बेटे ने पंचायत में अपनी गलती स्वीकार कर क्षमा मांगी।इस पंचायत के माध्यम से पुलिस केवल कानूनी नहीं, बल्कि मानवीय दृष्टिकोण से भी बुजुर्गों की परेशानियों को सुलझा रही है। यह पहल रिश्तों को जोड़ने और बुजुर्गों को सम्मान व न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है।

Next Post

ई-रिक्शा शिवना नदी में गिरा, बाल-बाल बचे यात्री

Thu Aug 28 , 2025
मंदसौर: एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर शिवना नदी में जा गिरा। गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। घटना से कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन क्षेत्र में कुछ समय अफरा-तफरी का माहौल रहा। Facebook Share on X […]

You May Like