जल संरक्षण के लिए 68000 से अधिक अमृत सरोवरों का निर्माण

नयी दिल्ली, 13 सितम्बर (वार्ता) जल सुरक्षित भारत के लिए जल संरक्षण को महत्व देते हुए सरकार ने देश में अब तक 68000 से अधिक अमृत सरोवरों का निर्माण कराया है जिनके जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की जरूरत को पूरा किया जा रहा है।
यह जानकारी ग्रामीण विकास मंत्रालय के मिशन अमृत सरोवर पर यहां आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यशाला के दौरान दी गई जिसके तहत जल-सुरक्षित भारत तथा दीर्घकालिक जल अवसंरचनाओं के निर्माण की दिशा में प्रगति को तेज करने के लिए रणनीतिक कदमों पर गहन विचार विमर्श किया गया।
जल संरक्षण के लिए अमृत सरोवरों के निर्माण को लेकर कार्यशाला में जानकारी दी गई है कि देश में अब तक मिशन अमृत सरोवर के तहत देश के विभिन्न हिस्सों में 68000 से अधिक अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा चुका है। कार्यशाला में मिशन अमृत सरोवर के दूसरे चरण को जमीनी स्तर स्तर पर लागू करने और तालाबों की परिणाम-आधारित निगरानी करने के लिए प्रणालियों को मजबूत करने ने पर बल देते हुए इसके लिए जनभागीदारी और तकनीकी नवाचारों पर विचार किया गया। इस कार्यशाला के जरिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी प्रमुख अधिकारियों को मिशन के दूसरे चरण के लिए तकनीकी क्षमता बढ़ाने और सहयोगात्मक नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक साथ लाया गया।
इस दौरान एक सत्र अमृत सरोवर के तकनीकी डिजाइन को मजबूत करने पर भी था जिसमें सरोवरों को दीर्घकालिक उपयोग का बनाने के साथ ही जल अवसंरचना के निर्माण को व्यवस्थित तथा विस्तारित करना है। इस दौरान अमृत सरोवर पोर्टल और एप्लिकेशन का एक डिजिटल पूर्वाभ्यास भी किया गया।

Next Post

हाईवे पर नशे का इंजेक्शन दे तांबे की लूट का खुलासा, 6,000 किलो तांबा जब्त

Sat Sep 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 सितंबर (वार्ता) दिल्ली पुलिस अपराध शाखा (उत्तरी परिक्षेत्र-I) ने एक सनसनीख़ेज़ मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। मामला हाईवे पर ट्रक चालक को ज़हरीला इंजेक्शन लगाकर लगभग 6,000 किलो तांबे का स्क्रैप लूटने का था जिसकी क़ीमत 55 लाख रुपए से अधिक […]

You May Like