सतना:नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि शिक्षा उन्नति की सीढी है, जो व्यक्ति को सफलता के उच्च शिखर तक पहुंचने में मदद करती है। राज्यमंत्री शुक्रवार को सोहावल में शासकीय कन्या हाईस्कूल के एक करोड 39 लाख रूपये लागत से बनने वाले नवीन भवन के शिलान्यास अवसर पर संबोधित कर रही थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच सोहावल अजय चतुर्वेदी राजा ने की।
इस मौके पर बीईओ आयुषी सिंह, प्राचार्य टीके मिंज, जनसम्पर्क अधिकारी राजेश सिंह, स्थानीय प्रतिनिधि ओम सिंह, धनंजय सिंह, अनुराग पटनहा, भगवानदास चौरसिया, राकेश मोहन त्रिपाठी, ओमप्रकाश अग्रवाल, आकांक्षा सिंह, हरिनिवास शर्मा, अश्विनी गौतम, अनिल सिंह, सरपंच गण, विद्यालय के अध्यापक एवं छात्रायें उपस्थित रहे।राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने 1 करोड 39 लाख रूपये की लागत से बनने वाले शासकीय कन्या हाईस्कूल के नवीन भवन की साईट का निरीक्षण किया और विधिवत भूमिपूजन और शिलापट्टिका अनावरण कर शिलान्यास किया
