कलेक्टर वशिष्ठ 19 जून तक छुट्टी पर,छिंदवाड़ा जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार

पांढुरना। जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ 19 जून 2026 तक अर्जित अवकाश पर रहेंगे,इस दौरान पांढुरना जिला कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार छिंदवाड़ा जिला पंचायत के कार्यपालन अधिकारी अग्रिम कुमार देखेंगे,राज्य शासन मुख्य सचिव द्वारा इसके विधिवत आदेश जारी किए गए।

मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा जारी किए आदेश के तहत पांढुरना जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा 1 जून से आगामी 19 जून 2026 तक अर्जित अवकाश को स्वीकृत कर इस कालावधी में पांढुरना जिला कलेक्टर का प्रभार छिंदवाड़ा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रिम कुमार को अस्थायी रूप से सौपने के आदेश जारी किए गए है।

इस जारी किए आदेश के तहत अग्रिम कुमार छिंदवाड़ा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के साथ-साथ अस्थायी रूप से पांढुरना जिला कलेक्टर के कार्य देखेंगे,यदि कालावधी अवकाश की समाप्ती के पूर्व बीच की अवधी में ही नीरज कुमार वशिष्ठ अपने कर्तव्य पर उपस्थित होते है तो ऐसी स्थिति में अतिरिक्त प्रभार में कार्यरत अधिकारी द्वारा उन्हें सौंपा गया प्रभार मूल पदस्थापना पर कार्यरत अधिकारी को सौंपा जावेगा ।

Next Post

90 किमी की रफ्तार से चले आंधी तूफान से शहर तहस नहस, 250 से ज्यादा पेड़ उखड़े

Mon Jun 1 , 2026
इंदौर। आज शाम करीब 4 से 4.30 बजे के बीच 90 किलोमीटर की रफ्तार से चले आंधी तूफान के कारण शहर तहस नहस हो गया। 15 मिनट चले आंधी तूफान के दौरान हल्की बारिश भी हुई, लेकिन तूफान से स्थिति यह हो गई कि शहर में करीब ढाई सौ से […]

You May Like