90 किमी की रफ्तार से चले आंधी तूफान से शहर तहस नहस, 250 से ज्यादा पेड़ उखड़े

इंदौर। आज शाम करीब 4 से 4.30 बजे के बीच 90 किलोमीटर की रफ्तार से चले आंधी तूफान के कारण शहर तहस नहस हो गया। 15 मिनट चले आंधी तूफान के दौरान हल्की बारिश भी हुई, लेकिन तूफान से स्थिति यह हो गई कि शहर में करीब ढाई सौ से ज्यादा पेड़ उखड़ गए। इस वजह से शहर के अधिकांश इलाकों में बिजली कई घंटों तक बंद रही।

जैसा कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि नोतपा के आखरी दिनों में मानसून पूर्व की बारिश और आंधी तूफान आ सकता है , वैसा ही आज शहर में हुआ भी। आज शाम शहर में 4 से 4.30 के बीच जमकर आंधी तूफान आया। करीब 50 से लेकर 93 किलोमीटर रफ्तार से चली हवाओं ने शहर को तहस नहस कर दिया। इस दौरान पूरे शहर में जमकर चले आंधी तूफान की हवाओं से जो जहां था वहीं रुक गया। शहर के अधिकांश इलाकों में वाहन चालको की स्थिति खराब हो गई और वे सड़कों पर एक तरफ सुरक्षित खड़े नजर आए।

बताया जा रहा है कि शहर में करीब 250 ज्यादा पेड़ उखड़ गए। पेड़ गिरने से कई सड़कों पर यातायात जाम हो गया। सबसे ज्यादा शहर के बंगाली चौराहा, खातीपुरा, खजराना, विजय नगर में आंधी तूफान का असर ज्यादा था। वैसे शहर के सभी क्षेत्रों में तेज हवा चलने और हल्की बारिश होने की पुष्टि हुई है। आंधी तूफान के बाद मौसम खुशगवार हो गया। हल्की बारिश और तापमान में गिरावट से लोगों ने गर्मी की तपन एवं उमस से राहत महसूस की।

 

 

बिजली करीब तीन घंटे तक रही गुल

शहर में अभी मौसम की बारिश शुरू नहीं हुई है और बिजली विभाग के बारिश पूर्व संधारण की पोल खुल गई। शहर के अधिकांश इलाकों में तीन घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रही । हालांकि जानकारी मिली है कि आंधी तूफान से खातीपुरा में 11 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली सप्लाई बंद हो गई। शहर में चारों तरफ बिजली बंद रही , करीब 4.15 बजे बंद हुई बिजली सप्लाई करीब तीन घंटे बाद 7.30 बजे तक बहाल हुई।

कहां क्या हुआ …..

* बजाज खाना बिजली ग्रिड पर नीम का पेड़ गिरा

* विजय नगर में यातायात सिग्नल उखड़ा

* महालक्ष्मी नगर में बिजली केबल तारों पर पाम का पेड़ अटका

* एलआईजी गुरुद्वारे के पास पेड़ गिरा

* विजय नगर में सर्विस रोड पर पेड़ गिरा

* खातीपुरा में 11 केवी लाइन पेड़ गिरने से टूटी

* प्रेस कांप्लेक्स में पेड़ गिरे

Next Post

घर में सो रहे परिवार पर हमला, भाटखेड़ा गांव में महिलाओं, बच्चों और कैंसर पीडि़त को पीटा

Mon Jun 1 , 2026
नीमच। सिटी थाना क्षेत्र के भाटखेड़ा गांव में रविवार को दिनदहाड़े एक घर में घुसकर परिवार पर हमला और लूटपाट का मामला सामने आया है। गांव के ही दो आरोपियों ने घर में सो रहे पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को लाठी-डंडों से पीटा। हमलावरों ने एक गंभीर कैंसर पीडि़ता महिला […]

You May Like