नवविवाहिता ने लगाई फांसी

शिवपुरी: यहां एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सुरवाया थाना क्षेत्र के करई गंगोरा गांव की है, जहां 10 महीने की बच्ची की मां ने फांसी लगा ली।दो साल पहले उसकी शादी हुई थी।जूली आदिवासी ने अपने ही घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच जारी है। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।

Next Post

दतिया में मां दुर्गा पर आपत्तिजनक पोस्ट से भड़की जनभावनाएं

Mon Sep 29 , 2025
दतिया: दतिया में नवरात्रि पर्व के दौरान धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला सामने आया है। बड़ौनी थाना क्षेत्र के ग्राम सहिडाकला निवासी रामप्रताप रावत पिता हरिकिशन ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पड़ोसी किरनभान सिंह जाटव ने सोशल मीडिया पर मां दुर्गा के प्रति आपत्तिजनक पोस्ट शेयर […]

You May Like