बिना रायल्टी ढुल रही रेत पकड़ाई

जबलपुर। मझौली पुलिस ने बिना रायल्टी डंपर से ढुल रही रेत पकड़ी है। पुलिस के मुताबिक इंद्राना रोड़ गेरा मार्केट के पास घेराबंदी कर डंपर चालक निक्कू बर्मन 24 वर्ष निवासी खजरी कटंगी को पकड़ा गया। चालक ने ई खनिज में पंजीयन नहीं होना बताया। डंपर मालिक अंशुुल सिंह चंदेल के कहने पर डंपर में बिना रायल्टी की रेत लोड करके परिवहन करना बताया। आरोपी निक्कू बर्मन के कब्जे से डंपर मय रेत के जप्त करते हुये प्रकरण दर्ज किया गया ।

Next Post

गणेश विसर्जन को लेकर तैयारियों में जुटा नगर निगम

Wed Sep 23 , 2026
छिंदवाड़ा। आगामी गणेश विसर्जन पर्व को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न कराने को लेकर नगर निगम द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में आज नगर निगम आयुक्त सीपी राय ने निगम सीमांतर्गत बनाए गए विभिन्न गणेश विसर्जन स्थलों का मैदानी भ्रमण कर […]

You May Like