भिंड: गौरी सरोवर से सटे मकानों को हटाने के लिए उनके ऊपर लाल निशान लगाए गए हैं। एनजीटी में अब 4 अगस्त को रिपोर्ट पेश होगी। 100 मीटर दायरे के मकानों को चिन्हित किया गया है।
भिंड जिले के ऐतिहासिक गौरी सरोवर के क्षेत्रफल का सीमांकन शुरू हो गया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर तहसीलदार रंजीत सिंह कुशवाह के नेतृत्व में राजस्व अमला और पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की जा रही है।
