पांढुरना:ग्राम मोही घाटी में नागपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओ को रोकने आज नगर जिला मुख्यालय के जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा की बैठक संपन्न हुई है। जिसमें मोही घाट सहित जिले के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों को प्रभावी बनाने, सड़क सुधार, यातायात नियंत्रण एवं जनजागरूकता बढ़ाने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में मोही घाट पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को नागपुर से भोपाल जाने वाले मार्ग पर प्रस्तावित सड़क पुनर्संरेखण (री-अलाइनमेंट) के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के लिया कहा गया है।
मोही घाट सहित अन्य ब्लैक स्पॉट पर अनियमित रूप से खड़े यात्री वाहनों और बसों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करने तथा निर्धारित स्थानों पर ही बसों को खड़ा कराने के निर्देश दिए गए।
केंद्रीय विद्यालय से परसोड़ी मार्ग पर अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। पांढुरना बायपास के नागपुर एवं भोपाल मार्ग पर आरओबी अथवा आरयूबी निर्माण के प्रस्ताव तैयार करने पर भी चर्चा हुई।
बैठक में एन एच 47 के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा देवखापा जाने के लिए अतिरिक्त लेन बनाने , केवी जाने हेतु अंडरपास बनाने की कार्यवाही स्वीकृत होकर जल्द की कार्य शुरू करने की कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद, अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का साहित अधिकारी उपस्थित रहे हैं ।
