सतना: जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत बैलीहन पुरवा बकोट गांव में शनिवार की रात हुई महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि संबंध बनाने से इंकार करने पर उसने महिला की हत्या कर दी थी.बकोट गांव की इस घटना में महिला मिंता वर्मा की हत्या और उसके बेटे लाखन वर्मा को गंभीर चोटें आई थीं. जिसके बाद 3 लडक़ों को संदिग्ध के तौर पर महिला की झोपड़ी की ओर जाते हुए देखा गया था.
जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा संदेहियों को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ानी शुरु की. वहीं मृतका के दूसरे बेटे ने सत्यम कोरी उर्फ ठोकिया पिता रामराज उम्र 22 वर्ष पर संदेह जताया. जिसे देखते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश गांव व आस पास के क्षेत्र सहित निकट स्थित जंगल में शुरु की. जिसके आधार पर आरोपी को दबोच लिया गया.
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार की रात को मिंता वर्मा के साथ संबंध बनाने के लिए उसकी झोपड़ी में गया था. जब उसने संबंध बनाने के लिए कहा तो मिंता ने मना कर दिया. इतना ही नहीं बल्कि मिंता ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत करने की बात भी कही. यह सुनकर वह डर गया और इसी दौरान ममता और उसके लडक़े के साथ बुरी तरह मारपीट की, और वहां से भाग निकला
