गणना पत्रक का डिजिटाइजेशन पहुंचा 96.55 प्रतिशत

रीवा। रीवा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य तेजी से जारी है. गहन पुनरीक्षण का कार्य लक्ष्य के करीब पहुंच रहा है. जिले में 30 नवम्बर को शाम 4 बजे तक 1342650 मतदाताओं के गणना पत्रक डिजिटाइज्ड किए जा चुके हैं. जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 1390667 है. सेमरिया विधानसभा में सौ प्रतिशत गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन कर लिया गया है. इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि जिले के मतदान केन्द्रों में बीएलओ तथा उनके सहायक पूरे उत्साह के साथ गणना पत्रक का डिजिटाइजेशन कर रहे हैं. अब तक जिले में कुल 96.55 प्रतिशत डिजिटाइजेशन किया जा चुका है. विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में 97.01 प्रतिशत, सेमरिया में 100 प्रतिशत, त्योंथर में 96.35 प्रतिशत, मनगवां में 95.17 प्रतिशत, रीवा में 91.85 प्रतिशत तथा गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में 98.91 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है. अब तक विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में 217992, सेमरिया में 228658, त्योंथर में 212733, मनगवां में 240009, रीवा में 208491 तथा विधानसभा क्षेत्र गुढ़ में 234767 गणना पत्रक डिजिटाइज किए जा चुके हैं.

Next Post

भाजपा नेता का भांजा शराब तस्करी में पकड़ाया

Sun Nov 30 , 2025
जबलपुर। हनुमानताल पुलिस ने भाजपा नेता के भांजे के ठिकानों पर छापेमारी कर दी। सिंधी केम्प भानतलैया और करिया पाथर मरघटाई में सर्चिंग करते हुए भारी मात्रा में शराब जप्त की। साथ ही तस्कर को भी पकड़ा इसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। 36 लीटर वियर एवं अग्रेजी […]

You May Like